| 1 |
किसान सम्मान दिवस का आयोजन |
किसानों के मसीहा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 श्री चौधरी चरण सिंह जी के जन्मदिवस को किसान सम्मान दिवस के रूप में कृषि विज्ञान केन्द्र, बांदा में दिनांक 23.12.2025 को मनाया गया। इस अवसर पर कृषक गोष्ठी एवं प्रदर्शनी का आयोजन केन्द्र परिसर में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डा0 जी0एस0 पंवार उपस्थित रहे। कार्यक्रम में केन्द्र के अध्यक्ष डा0 श्याम सिंह , केन्द्र के विशेषज्ञ डा0 प्रज्ञा ओझा, डा0 चंचल सिंह, डा0 दीक्षा पटेल एवं विश्वविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डा0 अरूण कुमार समेत 160 महिला कृषकों/कृषकों ने प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर सभी अतिथियों एवं कृषकों द्वारा चौधरी साहब के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन करते हुये याद किया गया एवं वक्ताओं ने चौधरी साहब के आदर्षों की पालना करने का आवाहान किया। केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा0 श्याम सिंह ने चौधरी चरन सिंह जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुये उनके कृषक हित में किये गये कार्यों का उल्लेख किया, उन्होनें कृषकों से आवाहान किया कि वे विश्वविद्यालय एवं कृषि विज्ञान केन्द्र से जुडकर खेती में वैज्ञानिक तरीकों को अपनायें, साथ ही उन्होनें कृषकों को भारत सरकार के नये अधिनियम विकसित भारत- रोजगार और अजीविका के लिये गारन्टी मिशन (वी0बी-जीराम जी) की मुख्य विशेषताओं की जानकारी देेकर इसके लिये प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम में तकनीकी सत्र का भी आयोजन किया गया जिसमें प्राकृतिक एवं जैविक खेती का महत्व विषय पर डा0 श्याम सिंह, वैज्ञानिक नवाचारों द्वारा तिल उन्नयन विषय पर डा0 अरूण कुमार, ने सब्जियों में एकीकृत कीट एवं रोग प्रबन्धन विषय पर, सस्य वैज्ञानिक डा0 अनिकेत काल्हापुरे ने समन्वित कृषि प्रणाली (प्थ्ै) में तिल की खेती की सम्भावनाओं पर प्रकाश डाला और उन्नतशील तिल की प्रजातियों को मेड़ों पर बुआई कर अतिवर्षा के नुकसान से बचाया जा सकता है। डा0 चंचल सिंह, बुन्देलखण्ड क्षेत्र में प्राकृतिक संसाधन प्रबन्धन विषय पर, डा0 दीक्षा पटेल एवं सब्जी उत्पादन की उन्नतशील तकनीकी विषय पर, डा0 प्रज्ञा ओझा ने कृषकों को प्रशिक्षित किया। कार्यक्रम में केन्द्र से जुडे हुये जनपद के 12 कृषकों/महिला कृषकों को उनके द्वारा कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य हेतु कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डा0 जी0एस0 पंवार ने प्रषस्ति पत्र एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले कृषकों में श्री अशोक सिंह, ग्राम गुरेह, श्री शिवाकान्त मिश्रा ग्राम अरबई, श्री धर्मेन्द्र कुमार, ग्राम चहितारा, श्री हुकुमचन्द्र निषाद ग्राम कनवारा, श्रीमती सूरजकली ग्राम दरदा, श्रीमती शैल कुमारी ग्राम जमालपुर, श्रीमती अर्चना शुक्ला, आवास विकास बांदा, श्री भोला प्रसाद ग्राम महोखर, श्री धीरेन्द्र प्रताप सिंह ग्राम मटौंध ग्रामीण, श्री जयराम ग्राम पचनेही, श्री अभिषेक सिंह पटेल ग्राम पिण्डारण एवं श्री श्याम बरन ग्राम खप्टिहाकलॅा शामिल हैं। इस अवसर पर डा0 पंवार ने चौधरी चरण सिंह जी के आदर्शों पर प्रकाश डाला एवं किसान भाई-बहनों से कृषि विज्ञान केन्द्र व विश्वविद्यालय से बराबर सम्पर्क में रहने का आवाहन किया। |
2025-12-23 |
 Click image to View
|